A23a हिमखंड

हाल ही में A23a हिमखंड (Iceberg), जो कभी लगभग 1 ट्रिलियन टन वजनी था, पूरी तरह टूटकर और पिघलकर समाप्त हो गया। यह अप्रैल 2026 में उपग्रहों द्वारा अंतिम बार देखा गया था। लगभग 40 वर्षों तक अस्तित्व में रहने वाला A23a, अंटार्कटिक का सबसे बड़ा और सबसे लंबे समय तक अस्तित्व में रहने वाले हिमखंडों में से एक था।

प्रमुख तथ्य

  • A23a का जन्म 1986 में Filchner-Ronne Ice Shelf से टूटकर (Calving) हुआ था।
  • इसका नाम A23a उस अंटार्कटिक क्वाड्रेंट (Quadrant) के आधार पर रखा गया, जहाँ इसे पहली बार दर्ज किया गया।
  • अपने चरम पर इसका क्षेत्रफल लगभग 3,500 वर्ग किमी था। यह लंदन के क्षेत्रफल का लगभग दोगुना तथा न्यूयॉर्क सिटी से लगभग तीन गुना बड़ा था।
  • इसका अनुमानित वजन लगभग 1 ट्रिलियन टन था।
  • इसने अंटार्कटिका के तट और दक्षिणी महासागर में लगभग 2,300 किमी की यात्रा की।

A23a की 40 वर्षों की यात्रा

  • 1986: Filchner-Ronne Ice Shelf से अलग हुआ।
  • शुरुआती लगभग 30 वर्षों तक यह वेडेल सागर के निकट समुद्र तल में फंसा रहा।
  • 2022 में यह समुद्र तल से मुक्त होकर बहना शुरू हुआ।
  • NASA के MODIS उपग्रह ने इसकी वेडेल सागर से दक्षिण अटलांटिक महासागर  की ओर यात्रा को ट्रैक किया।
  • यात्रा के दौरान यह एक बार साउथ जॉर्जिया के पेंगुइन अभयारण्य से टकराने के बेहद करीब पहुँच गया।
  • अंततः गर्म समुद्री धाराओं और अपेक्षाकृत गर्म वायु के कारण यह धीरे-धीरे टूटता और पिघलता गया तथा 2026 में पूरी तरह समाप्त हो गया।

A23a क्यों था विशेष?

  • यह दुनिया के सबसे पहले खोजे गए विशाल हिमखंडों में से एक था।
  • लगभग चार दशकों तक वैज्ञानिकों, मौसम वैज्ञानिकों और समुद्री जीव वैज्ञानिकों के अध्ययन का प्रमुख विषय बना रहा।
  • इसकी लंबी आयु ने हिमखंडों के जीवन-चक्र, समुद्री धाराओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

सोवियत अनुसंधान स्टेशन से जुड़ा रोचक तथ्य

  • A23a की पहचान 1986 में इसलिए संभव हुई क्योंकि सोवियत संघ का Druzhnaya-1 अनुसंधान स्टेशन उसी बर्फीले शेल्फ पर स्थित था, जो हिमखंड के अलग होने के साथ बह गया। 

हिमखंड (Iceberg) क्या होता है?

  • हिमखंड, हिमनद (Glacier) या आइस शेल्फ से टूटकर समुद्र में तैरने वाला विशाल बर्फ का खंड होता है।
  • इस प्रक्रिया को Calving कहा जाता है।
  • किसी हिमखंड का लगभग 90% भाग समुद्र के पानी के नीचे रहता है, जबकि केवल लगभग 10% भाग सतह के ऊपर दिखाई देता है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!