भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास 2026: ‘मैत्री-XV’
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ (MAITREE-XV) 2026 में भाग ले रही है। यह अभ्यास 18 से 31 अगस्त 2026 तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावदी रंगसित कैंप में आयोजित किया जा रहा है।
अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर 2025 में भारत के मेघालय स्थित उमरोई के फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया था।
अभ्यास से संबंधित प्रमुख तथ्य
- अभ्यास का नाम: मैत्री-XV (MAITREE-XV)
- संस्करण: 15वाँ
- अवधि: 18–31 अगस्त 2026
- स्थान: विभावदी रंगसित कैंप, सूरत थानी, थाईलैंड
- भाग लेने वाले देश: भारत और थाईलैंड
- भारतीय सेना की टुकड़ी: 85 सैनिक
- रॉयल थाई सेना की टुकड़ी: 85 सैनिक
- भारतीय दल का प्रतिनिधित्व: मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के सैनिक
- पिछला संस्करण: सितंबर 2025, उमरोई, मेघालय
उद्देश्य
अभ्यास मैत्री का प्रमुख उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से दोनों सेनाओं के बीच संयुक्त अभियानों की क्षमता, आपसी समन्वय और सर्वोत्तम सैन्य प्रथाओं के आदान-प्रदान को मजबूत किया जाता है।
इस अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएँ संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत जंगल और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में संयुक्त आतंकवाद-रोधी एवं उग्रवाद-रोधी अभियानों को संचालित करने की अपनी संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाएंगी।
महत्व
2006 में शुरू किया गया अभ्यास मैत्री भारत और थाईलैंड के बीच रक्षा एवं सैन्य सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह दोनों देशों की सेनाओं को सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, अंतर-संचालनीयता (Interoperability) बढ़ाने और संयुक्त अभियान क्षमता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)



