ग्लोबल डिजिटल कैपेसिटी बिल्डिंग अलायंस (GDCBA)

ग्लोबल डिजिटल कैपेसिटी बिल्डिंग अलायंस (GDCBA) ने 20 अगस्त को अपने छह महीने पूरे कर रहा है। यह , भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (CBC) की एक पहल है। 

20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में शुरू किया गया यह गठबंधन सार्वजनिक क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के एक मंच के रूप में विकसित हुआ है। इसमें सरकारों, बहुपक्षीय एवं विकास संस्थानों, प्रशिक्षण संस्थानों, शिक्षाविदों, उद्योग, नागरिक समाज, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) प्रणाली और सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यरत पेशेवरों को एक साथ लाया गया है, ताकि ज्ञान का आदान-प्रदान किया जा सके तथा तेजी से बदलते दौर में क्षमता को मजबूत किया जा सके।

यह गठबंधन मिशन कर्मयोगी, अर्थात सिविल सेवाओं की क्षमता निर्माण के लिए भारत के राष्ट्रीय कार्यक्रम, के अनुभव पर आधारित है। मिशन कर्मयोगी ने राष्ट्रीय स्तर पर दक्षता-आधारित अधिगम, डिजिटल अवसंरचना और संपूर्ण-सरकार (Whole-of-Government) दृष्टिकोण के महत्व को प्रदर्शित किया। इससे यह स्थापित हुआ कि क्षमता निर्माण केवल व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे ढाँचे, संस्थानों और मंचों का निर्माण करना भी है, जो सरकारी अधिकारियों को निरंतर सीखने और बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाते हैं।

GDCBA के चार प्रमुख लक्ष्य हैं—

  1. सार्वजनिक क्षेत्र की प्रणालियों में संस्थागत क्षमता को मजबूत करना।
  2. साक्ष्य-आधारित क्षमता निर्माण संबंधी निर्णयों को समर्थन प्रदान करना।
  3. सुशासन के लिए वैश्विक ‘कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस’ (Community of Practice) को बढ़ावा देना।
  4. कार्यान्वयन संबंधी ज्ञान, केस स्टडी और व्यावहारिक मार्गदर्शन का एक भंडार तैयार करना।

ये चारों लक्ष्य GDCBA को सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में स्थापित करते हैं। इसका आधार एक व्यापक साझेदारी मॉडल है, जो इस बात को स्वीकार करता है कि सरकारी अधिकारियों के क्षमता केवल प्रशिक्षण से निर्धारित नहीं होती, बल्कि उस व्यापक लर्निंग, संस्थागत और डिजिटल प्रणाली  से भी प्रभावित होती है, जिसमें वे कार्य करते हैं।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!