भारत टेक्स 2026

भारत टेक्स (Bharat Tex) 2026 ने भारत के विशाल वस्त्र क्षेत्रक को एक वैश्विक मंच पर एकत्रित किया। इस आयोजन में पारंपरिक हथकरघा एवं हस्तशिल्प  से लेकर उन्नत वस्त्र प्रौद्योगिकियों (Advanced Textile Technologies) तक का प्रदर्शन किया गया, साथ ही कारीगरों, निर्माताओं एवं निर्यातकों के लिए नए व्यावसायिक अवसर भी सृजित किए गए।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री द्वारा उद्घाटित यह आयोजन 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया। यह इस आयोजन का तीसरा संस्करण था, जो सरकार के 5F विजन—Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign पर आधारित था। 

  • भारत टेक्स 2026  का आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (Bharat Tex Trade Federation: BTTF) द्वारा किया गया।
  • BTTF वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषदों (Textile Export Promotion Councils) एवं उद्योग संघों (Industry Associations) का एक छत्र संगठन (Umbrella Body) है।
  • इस आयोजन को भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय का सहयोग प्राप्त था। 
  • इस आयोजन में भारत की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला का प्रदर्शन किया गया।
  • यह वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में  वैश्विक व्यापार, निवेश , नवाचार, सतत विकास  और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है।

सरकार का 5F विजन

5F (Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign) का उद्देश्य भारतीय वस्त्र उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ बनाकर कृषि से लेकर वैश्विक निर्यात तक एकीकृत विकास सुनिश्चित करना है—

  • Farm → कृषि स्तर पर प्राकृतिक रेशों (जैसे कपास, जूट आदि) का उत्पादन।
  • Fibre → रेशों का प्रसंस्करण कर वस्त्र उद्योग के लिए कच्चा माल तैयार करना।
  • Factory → वस्त्र एवं परिधान का विनिर्माण।
  • Fashion → डिज़ाइन, ब्रांडिंग एवं फैशन उद्योग के माध्यम से मूल्य संवर्धन।
  • Foreign → भारतीय वस्त्र एवं परिधानों के निर्यात को बढ़ावा देकर वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाना।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!