पीएम मोदी ने जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई 2026 को हरियाणा के जींद–सोनीपत (89 किमी) रेलखंड पर भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल (Hydrogen Fuel Cell) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह परियोजना भारतीय रेलवे की हरित (Green) और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रमुख विशेषताएँ
- मार्ग: जींद–सोनीपत (हरियाणा) – 89 किमी
- कोच: 10
- यात्री क्षमता: लगभग 2,600 यात्री
- प्रणोदन प्रणाली (Propulsion System): 1200 kW हाइड्रोजन फ्यूल सेल
- डिजाइन एवं विकास: पूर्णतः भारत में विकसित।
- तकनीकी विनिर्देश: भारतीय रेलवे के Research Design & Standards Organisation (RDSO) द्वारा तैयार।
हाइड्रोजन फ्यूल सेल कैसे कार्य करती है?
हाइड्रोजन ईंधन सेल में हाइड्रोजन (H₂) और ऑक्सीजन (O₂) के बीच रासायनिक अभिक्रिया द्वारा बिजली उत्पन्न होती है।
- इसमें प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन फ्यूल सेल (PEMFC) तकनीक का उपयोग किया गया है।
- इसकी प्रमुख झिल्ली परफ्लूरोसल्फोनिक एसिड (PFSA) पॉलीमर मेम्ब्रेन होती है, जो केवल प्रोटॉनों (H⁺) को गुजरने देती है।
- इस प्रक्रिया में:
- विद्युत ऊर्जा उत्पन्न होती है।
- उप-उत्पाद (By-products) के रूप में केवल जलवाष्प (Water Vapour) और ऊष्मा (Heat) निकलते हैं।
- इसलिए यह शून्य प्रत्यक्ष कार्बन उत्सर्जन (Zero Tailpipe Emission) वाली तकनीक मानी जाती है।
हाइड्रोजन ईंधन के लाभ
- ऊर्जा घनत्व (Energy Density):
- हाइड्रोजन: लगभग 120 MJ/kg
- डीजल: लगभग 43 MJ/kg
- प्रति किलोग्राम अधिक ऊर्जा उपलब्ध कराता है।
- कम रखरखाव (Low Maintenance) की आवश्यकता।
- कार्बन फुटप्रिंट अपेक्षाकृत बहुत कम।
- रेल परिवहन के लिए उपलब्ध सबसे स्वच्छ प्रणोदन तकनीकों में से एक।
जींद में हाइड्रोजन अवसंरचना
भारतीय रेलवे ने हरियाणा के जींद में देश की सबसे बड़ी रेलवे हाइड्रोजन भंडारण एवं रिफ्यूलिंग सुविधा स्थापित की है।
- लगभग 3,000 किलोग्राम संपीड़ित (Compressed) हाइड्रोजन भंडारण क्षमता।
- हाइड्रोजन ट्रेनों की ईंधन आपूर्ति हेतु समर्पित सुविधा।
- PESO (Petroleum and Explosives Safety Organisation) द्वारा लाइसेंस प्राप्त।
- संपीड़ित हाइड्रोजन गैस के सुरक्षित भंडारण एवं वितरण की अनुमति।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



