केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने ‘TribeX’ लॉन्च किया

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने ‘TribeX’ लॉन्च किया है, जो जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और कौशल विकास को समर्पित अपनी तरह का पहला डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफार्म की शुरुआत केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने भुवनेश्वर, ओडिशा में ‘जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (TRIs) के सुदृढ़ीकरण’ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान की।

यह प्लेटफॉर्म एक मजबूत लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) और रिपोजिटरी मैनेजमेंट सिस्टम (Repository Management System) को एकीकृत करता है, जो सीखने, ज्ञान प्रबंधन और प्रगति पर नज़र रखने (प्रोग्रेस ट्रैकिंग) के लिए एक सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल इकोसिस्टम प्रदान करता है। 

TribeX जनजातीय भाषाओं, कला रूपों, शिल्पों और पारंपरिक ज्ञान में निःशुल्क प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों (certificate courses) और UGC से मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कार्यक्रमों के माध्यम से संरचित शिक्षण (structured learning) के अवसर प्रदान करता है।

यह प्लेटफॉर्म दुनिया भर के शिक्षार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और उत्साही लोगों को भारत की विविध जनजातीय परंपराओं की प्रामाणिक समझ प्राप्त करने के साथ-साथ जनजातीय ज्ञान विशेषज्ञों और मास्टर कारीगरों  से सीधे सीखने में सक्षम बनाता है। शिक्षा से इतर, TribeX भविष्य की पीढ़ियों के लिए जनजातीय भाषाओं, मौखिक परंपराओं, प्रदर्शन कलाओं, सांस्कृतिक प्रथाओं और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों के दस्तावेजीकरण, संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए एक डिजिटल रिपोजिटरी के रूप में भी कार्य करता है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!