भारतीय नौसेना ने एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट ‘INS महेंद्रगिरि’ को कमीशन किया
भारतीय नौसेना ने 11 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह के दौरान स्वदेश निर्मित उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस महेंद्रगिरी’ (INS Mahendragiri) को अपने पूर्वी बेड़े (Eastern Fleet) में शामिल किया।
आईएनएस महेंद्रगिरी का नाम महेंद्रगिरि पर्वत चोटी के नाम पर रखा गया है, जो ओडिशा के गजपति जिले में पूर्वी घाट पर्वत श्रृंखला में स्थित है।
आईएनएस महेंद्रगिरी की मुख्य विशेषताएं
‘आईएनएस महेंद्रगिरी’ महज 1.5 साल के भीतर भारतीय नौसेना में शामिल होने वाला प्रोजेक्ट 17ए (Project 17A) के तहत छठा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है। इस श्रृंखला के पहले जहाज ‘आईएनएस नीलगिरि‘ को जनवरी 2025 में कमीशन किया गया था, जिसके बाद अगस्त 2025 में ‘आईएनएस उदयगिरि’ और ‘आईएनएस हिमगिरि‘, इस साल अप्रैल में ‘आईएनएस तारागिरि‘ और पिछले महीने ‘आईएनएस दूनागिरि‘ को बेड़े में शामिल किया गया था।
भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (Warship Design Bureau) द्वारा डिजाइन किए गए और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई द्वारा निर्मित, यह जहाज समुद्री संचालन के पूरे स्पेक्ट्रम (दायरे) को संभालने में सक्षम है, जिसमें फ्लीट एयर डिफेंस (बेड़े की हवाई सुरक्षा), एंटी-सरफेस वॉरफेयर (सतह-विरोधी युद्ध), एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (पनडुब्बी-विरोधी युद्ध), समुद्री निषेध (maritime interdiction), निगरानी, और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) शामिल हैं।
75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से लैस इस युद्धपोत का विस्थापन (displacement) लगभग 6,670 टन है और यह 28 नॉट तक की गति प्राप्त करने में सक्षम है।
यह सुपरसोनिक सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, मध्यम दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों, पनडुब्बी-विरोधी युद्ध क्षमताओं और एक मल्टी-रोल (बहु-भूमिका वाले) हेलीकॉप्टर के साथ-साथ उन्नत स्टील्थ सुविधाओं, आधुनिक सेंसरों, नेटवर्क-केंद्रित लड़ाकू प्रणालियों (network-centric combat systems) और अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है।
आईएनएस महेंद्रगिरी को ब्रह्मोस सतह-से-सतह मिसाइल से लैस किया जा सकता है, जो दुनिया की सबसे तेज और सबसे घातक क्रूज मिसाइलों में से एक है। इसमें मल्टीफंक्शन रडार और सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों का एक संयोजन भी है जो लंबी दूरी पर हवाई खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



