ऑस्ट्रेलिया-भारत “साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज एंड सप्लाई चैन्स पार्टनरशिप (PACTS)

ऑस्ट्रेलिया और भारत ने “साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज एंड सप्लाई चैन्स पार्टनरशिप (PACTS)” की घोषणा की है। यह साझेदारी 2020 के ‘फ्रेमवर्क अरेंजमेंट ऑन साइबर एंड साइबर इनेबल्ड क्रिटिकल टेक्नोलॉजी कोऑपरेशन’ (2020 फ्रेमवर्क) का स्थान लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में यह बात कही।

PACTS का उद्देश्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा में दोनों देशों के साझा हितों का समर्थन करना, अपने भागीदारों को बेहतर डिजिटल विकल्प प्रदान करना, महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं (critical supply chains) को अधिक लचीला/मजबूत बनाना और वैश्विक साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। इस साझेदारी के तहत उनके प्रयासों के हर चरण में सुरक्षा, संरक्षा, लचीलापन, सभी के लिए समावेशिता और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को शामिल किया जाएगा, जो जिम्मेदार प्रौद्योगिकी लीडर बनने की दिशा में हमारे देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

PACTS सहयोग के प्रमुख स्तंभ (pillars): 

  • स्तंभ 1: आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन और विविधीकरण (Supply Chain Resilience and Diversification)
  • स्तंभ 2: अति-महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी (Critical Technology)
  • स्तंभ 3: साइबर सुरक्षा (Cybersecurity)
  • स्तंभ 4: डिजिटल लचीलापन (Digital Resilience)
  • स्तंभ 5: रक्षा अनुसंधान सहयोग (Defence Research Collaboration)

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!