LEADS रिपोर्ट 2025
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने LEAPS पुरस्कार 2025 में कोर लॉजिस्टिक्स, MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), स्टार्टअप्स, संस्थानों और विशेष श्रेणियों सहित 13 श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया और साथ ही LEADS रिपोर्ट 2025 को जारी किया। LEAPS 2025, जो इस पहल का चौथा संस्करण है, को उन संगठनों को मान्यता देने के लिए तैयार किया गया है जिन्होंने लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (सप्लाई चेन मैनेजमेंट) में नेतृत्व, परिचालन उत्कृष्टता, नवाचार और संधारणीयता का प्रदर्शन किया है।
इसकी नई चार-स्तरीय श्रेणियां (Four-Tier Categorization) इस प्रकार हैं: एक्सेम्पलर्स (अनुकरणीय), हाई परफॉर्मर्स (उच्च प्रदर्शन करने वाले), एक्सीलरेटर्स (गति देने वाले) और ग्रोथ-सीकर्स (विकास चाहने वाले)।
- एक्सेम्पलर्स (Exemplars): ये शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो नीति, बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर), सेवा वितरण और नियामक आयामों में निरंतर उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हैं।
- तटीय राज्य (Coastal States): तमिलनाडु
- भूमि से घिरे राज्य (Landlocked States): उत्तर प्रदेश
- पूर्वोत्तर राज्य (North-Eastern States): मिजोरम
- केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories): दिल्ली


