दत्ताफ्राइनस धारा-मेघालय में टोड की नई प्रजाति की खोज
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावफलंग (Mawphlang) में टोड की एक नई प्रजाति खोजी गई है। इसे ‘दत्ताफ्राइनस धारा’ (Duttaphyrnus dhara) नाम दिया गया है, जो पारंपरिक खासी महिला परिधान “धारा” (Dhara) के सम्मान में रखा गया है।
खोज से जुड़ी मुख्य बातें:
- स्थान: यह खोज मावफलंग के ऊंचे पहाड़ी परिदृश्य में लगभग 1,854 मीटर की ऊंचाई पर नियमित फील्ड सर्वे के दौरान हुई।
- आवास: ये छोटे टोड घने पहाड़ी जंगलों की सीमा से लगे परती खेतों में, कम वनस्पतियों और सूखी पत्तियों के बीच छिपे हुए पाए गए।
विशेषता: सामान्य एशियाई टोड के विपरीत, जो मानव बस्तियों के पास रहना पसंद करते हैं, यह नई प्रजाति शांत और जंगलों के किनारों वाले पर्यावासों में रहना पसंद करती है। इसे विशेषज्ञों ने “जंगली पहाड़ियों की संतान” कहा है।


