लेस्टेस पालोटी: डैमसेलफ्लाई की एक नई प्रजाति
ओडोनाटोलॉजिस्ट एक दल ने केरल के पश्चिमी घाट से स्प्रेडविंग डैमसेलफ्लाई (Spreadwing Damselfly) की एक नई प्रजाति लेस्टेस पालोटी (Lestes paloti) की खोज की है।
यह खोज इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओडोनटोलॉजी में प्रकाशित हुई है, जो ड्रैगनफ्लाई एवं डैमसेलफ्लाई पर शोध के लिए समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित समीक्षित शोध पत्रिका है।
खोज का महत्व
- लेस्टेस पालोटी, भारत में Lestes जीनस की पहली नई प्रजाति है, जिसका वर्णन 1987 में लाहिड़ी (Lahiri) द्वारा Lestes garoensis के वर्णन के बाद किया गया है। इस प्रकार लगभग चार दशकों के अंतराल के बाद इस वंश में नई प्रजाति की पहचान हुई है।
- यह पश्चिमी घाट से खोजी गई Lestes वंश की पहली नई प्रजाति भी है। इससे पहले 1929 में Lestes malabaricus का वर्णन किया गया था।
- इस प्रकार यह लगभग एक शताब्दी बाद पश्चिमी घाट के स्प्रेडविंग डैमसेलफ्लाई समूह (Spreadwing Fauna) में पहली नई प्रजाति का समावेश है।
ड्रैगनफ्लाई एवं डैमसेलफ्लाई (Odonata) के बारे में
- ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई ओडोनाटा (Order Odonata) गण के कीट हैं।
- Odonata शब्द का अर्थ “दाँतेदार जबड़े (Toothed Jaws)” होता है।
- इनकी प्रमुख विशेषताएँ हैं:
- बड़े एवं विकसित संयुक्त नेत्र
- दो जोड़ी पंख
- अत्यंत फुर्तीले उड़ने वाले शिकारी
- ये मुख्यतः अन्य छोटे कीटों का शिकार करते हैं, जिससे प्राकृतिक रूप से कीट नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



