व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी आधारित ‘भारतीय मानक समय (IST) – वितरण प्रदर्शन नेटवर्क’
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने बेंगलुरु के जक्कूर स्थित क्षेत्रीय संदर्भ मानक प्रयोगशाला (Regional Reference Standards Laboratory: RRSL) में ‘व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी (White Rabbit Technology)’ आधारित ‘भारतीय मानक समय (IST) – वितरण प्रदर्शन नेटवर्क’ का उद्घाटन किया।
यह पहल ‘वन नेशन, वन टाइम’ की महत्वाकांक्षी परिकल्पना के अंतर्गत लागू की गई है और पूरे भारत में एक समान, अत्यंत सटीक तथा सुरक्षित समय मानक स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
मंत्री ने कहा कि यह नई प्रणाली GPS जैसे विदेशी समय स्रोतों पर भारत की निर्भरता समाप्त कर देश के डिजिटल अवसंरचना की संप्रभुता को मजबूत करेगी।
बाहरी समय स्रोतों पर निर्भरता कम होने से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को साइबर हमलों (Cyber-attacks) तथा डेटा में हेरफेर (Data Manipulation) जैसे जोखिमों से अधिक सुरक्षा प्राप्त होगी।
यह उच्च-परिशुद्धता समय समकालिकरण (Time Synchronization) तकनीक निम्नलिखित क्षेत्रों की स्थिरता बनाए रखने में क्रांतिकारी सिद्ध होगी—
- उच्च-आवृत्ति वित्तीय बाजार
- स्टॉक एक्सचेंज
- डिजिटल बैंकिंग एवं भुगतान प्रणाली
- दूरसंचार नेटवर्क
- राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड (National Power Grid)
इस परियोजना के लिए उपभोक्ता मामले मंत्रालय के विधिक मापविज्ञान प्रभाग (Legal Metrology Division) को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
व्हाइट रैबिट (White Rabbit: WR) तकनीक के बारे में
- व्हाइट रैबिट (WR) एक ओपन-सोर्स, ईथरनेट आधारित नेटवर्क प्रौद्योगिकी है।
- इसका विकास सर्न (CERN) द्वारा किया गया है।
- यह लंबी दूरी तक जुड़े हुए हजारों उपकरणों के बीच सब-नैनोसेकंड स्तर की अत्यधिक सटीक समय समकालिकरण (Synchronization Accuracy) प्रदान करती है।
- यह तकनीक अत्यधिक सटीक समय समन्वय की आवश्यकता वाले वैज्ञानिक, औद्योगिक तथा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसंरचना क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



