अमेरिका में साइक्लोस्पोरा परजीवी का प्रकोप
अमेरिका में एक महिला के साइक्लोस्पोरा (Cyclospora cayetanensis) नामक सूक्ष्म परजीवी से संक्रमित होने के बाद उसे प्रतिदिन लगभग 30 बार शौचालय जाना पड़ा। यह परजीवी गंभीर दस्त, निर्जलीकरण (Dehydration) तथा अस्पताल में भर्ती होने जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) के अनुसार, साइक्लोस्पोरा एक अत्यंत सूक्ष्म परजीवी है, जिसे केवल सूक्ष्मदर्शी (Microscope) से ही देखा जा सकता है।
साइक्लोस्पोरा (Cyclospora) के बारे में
- साइक्लोस्पोरा कैयटेनेन्सिस (Cyclospora cayetanensis) एक सूक्ष्म परजीवी (Microscopic Parasite) है, जो मनुष्यों की छोटी आंत (Small Intestine/Bowel) को संक्रमित करता है।
- इसके संक्रमण से साइक्लोस्पोरायसिस (Cyclosporiasis) नामक आंत्र (Intestinal) रोग होता है।
- इसका प्रमुख लक्षण पानी जैसे दस्त तथा बार-बार मल त्याग है।
संक्रमण कैसे फैलता है?
- यह संक्रमण तब होता है जब कोई व्यक्ति साइक्लोस्पोरा से दूषित भोजन या पानी का सेवन करता है।
- अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, साइक्लोस्पोरा केवल मनुष्यों को ही संक्रमित करता है तथा मानव मल (Human Feces) के माध्यम से फैलता है।
- सामान्यतः संक्रमित व्यक्ति के मल से भोजन या जल के दूषित होने पर यह संक्रमण फैलता है।
- व्यक्ति-से-व्यक्ति प्रत्यक्ष संक्रमण (Direct Person-to-Person Transmission) की संभावना बहुत कम होती है, क्योंकि मल के साथ बाहर निकलने के बाद इस परजीवी को संक्रामक (Infectious) बनने में कई दिन से लेकर कई सप्ताह का समय लगता है।
प्रमुख लक्षण
- पानी जैसे दस्त (Watery Diarrhoea)
- बार-बार मल त्याग
- निर्जलीकरण (Dehydration)
- गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ सकती है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



