नए सेनाध्यक्ष ने टेक्नोलॉजी पर आधारित भविष्य की सेना के लिए ‘विजय’ विज़न पेश किया
जनरल धीरज सेठ ने 1 जुलाई को जनरल उपेंद्र द्विवेदी के स्थान पर 31वें थल सेनाध्यक्ष (COAS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने “VIJAY” (विजय) संक्षिप्त नाम (एक्रोनिम) पर केंद्रित एक रणनीतिक दृष्टिकोण के माध्यम से भारतीय सेना को तकनीक-सक्षम, भविष्य के लिए तैयार बल में बदलने का एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है।
‘VIJAY’ का प्रत्येक अक्षर सेना की प्राथमिकताओं में से एक का प्रतिनिधित्व करता है:
- ‘V’ – सतर्कता और तैयारी (Vigilance and Readiness): भारतीय सेना हमारी सीमाओं और उभरते खतरों को लेकर निरंतर सतर्कता बनाए रखेगी, और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए उच्च स्तर की परिचालन तैयारी सुनिश्चित करेगी।
- ‘I’ – नवाचार और परिवर्तन (Innovation and Transformation): यह सैद्धांतिक (डॉक्ट्रिनल) और तकनीकी, दोनों तरह के समाधानों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
- ‘J’ – सुदृढ़ीकरण और एकीकरण (Jointness and Integration): भारतीय सेना की परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए वायुसेना और नौसेना के साथ तालमेल, पूर्ण समन्वय और संरेखण (अलाइनमेंट) बनाए रखा जाएगा।
- ‘A’ – आत्मनिर्भरता (Aatmanirbharta): देश के भीतर विकसित स्वदेशी क्षमताओं और प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाते हुए, एक आत्मनिर्भर सेना के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- ‘Y’ – योद्धा प्रथम (Yoddha First): यह सेना का मार्गदर्शक सिद्धांत रहेगा, जिसके तहत ‘सैनिक सबसे पहले’ होंगे।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें




