नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का आठवां संस्करण लॉन्च किया
नीति (NITI) आयोग के उपाध्यक्ष ने 23 जून 2026 को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) के लिए “ट्रेड वॉच क्वाटरली” (Trade Watch Quarterly) प्रकाशन का नवीनतम संस्करण जारी किया। यह प्रकाशन ऐसे समय में वैश्विक और घरेलू व्यापार प्रवृत्तियों का एक व्यापक मूल्यांकन प्रदान करता है जब निरंतर व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद वैश्विक व्यापार ने जुझारू क्षमता (लचीलापन) प्रदर्शित की है।
इस दौरान भारत का व्यापार काफी हद तक स्थिर रहा। अप्रैल-मार्च वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल माल (मर्चेंडाइज) और सेवा व्यापार सालाना आधार पर (y-o-y) 5.4% बढ़कर 1.84 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
इस संस्करण का मुख्य विषय (थीम) फार्मास्युटिकल (दवा) क्षेत्र है, जो भारत के सबसे वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी उद्योगों में से एक है। तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र भारत के फार्मास्युटिकल उद्योग के प्रमुख स्तंभों के रूप में उभरे हैं, जो देश के उत्पादन, निर्यात और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं (ग्लोबल वैल्यू चेन्स) में एकीकरण के बड़े हिस्से को संचालित कर रहे हैं। इन राज्यों की सफलता मजबूत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) प्रणाली, क्लस्टर-आधारित विकास, वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कंपनियों और सहायक नीतिगत ढांचों पर आधारित है।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST SERIES PDF
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)




