सरकार ने मेकॉन लिमिटेड को मिनीरत्न का दर्जा दिया
केंद्रीय इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) ने प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी मेकॉन लिमिटेड (MECON Limited) को ‘मिनीरत्न श्रेणी-I’ (Miniratna Category-I) का दर्जा देने की मंजूरी दी है। इस केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (CPSE) ने आवश्यक वित्तीय शर्त हासिल कर लिए हैं, जिसमें पिछले तीन वर्षों में निरंतर लाभ कमाना शामिल है।
श्रेणी-I का दर्जा मिलने से मेकॉन लिमिटेड के बोर्ड को वित्तीय और परिचालन में अधिक स्वायत्तता (ऑपरेशन्ल ऑटोनॉमी) प्राप्त होगी। अधिक स्वायत्तता मिलने से कंपनी को अधिक लचीलेपन और गति के साथ निवेश करने, आधुनिकीकरण की पहल करने, तकनीकी उन्नयन (अपग्रेडेशन) और व्यवसाय विस्तार परियोजनाओं को शुरू करने में मदद मिलेगी।
1959 में स्थापित और रांची में मुख्यालय वाली मेकॉन लिमिटेड, भारत के अग्रणी इंजीनियरिंग, कंसल्टेंसी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कॉन्ट्रैक्टिंग संगठनों में से एक है।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें




