महिलाओं के सशक्तिकरण पर समिति का गठन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘महिलाओं के सशक्तिकरण पर समिति’ (Committee on Empowerment of Women) का गठन किया है। लोकसभा की भाजपा सांसद डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पैनल में लोकसभा से 18 और राज्यसभा से 10 सदस्य शामिल हैं। लोकसभा के सदस्यों में हेमा मालिनी, हरसिमरत कौर बादल और इकरा चौधरी शामिल हैं। राज्यसभा से समिति में सुधा मूर्ति, पी.टी. उषा और स्वाति मालीवाल आदि शामिल हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर समिति का गठन पहली बार 29 अप्रैल 1997 को 11वीं लोकसभा के दौरान किया गया था, जो महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए 8 मार्च 1996 को संसद के दोनों सदनों में लाए गए दो समान प्रस्तावों के अनुसरण में था। 

समिति का कार्यकाल एक वर्ष से अधिक नहीं होता है और इसे हर साल पुनर्गठित (re-constitute) किया जाता है। समिति के सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे दलीय भावनाओं से ऊपर उठकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करेंगे।

error: Content is protected !!