नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 32वीं बार चढ़ाई कर इतिहास रचा
नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 32वीं बार चढ़ाई करके इतिहास रच दिया है। 56 वर्षीय इस पर्वतारोही ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
नेपाल के कोशी प्रांत के सोलुखुम्बु जिले में जन्मे, कामी रीता ने 1992 में अपने पर्वतारोहण करियर की शुरुआत की और 1994 में पहली बार एवरेस्ट फतह की थी। उन्होंने पिछले साल 27 मई को अपनी 31वीं चढ़ाई पूरी की थी।
वहीं, ‘माउंट एवरेस्ट क्वीन’ के नाम से मशहूर ल्हाकपा शेरपा ने भी अपनी 11वीं सफल चढ़ाई पूरी करके एवरेस्ट फतह करने वाली पहली नेपाली महिला के रूप में अपना ही रिकॉर्ड और आगे बढ़ा लिया है।


