लद्दाख में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर फोटू ला दर्रा परियोजना
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने लद्दाख में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फोटू ला दर्रे के आर-पार दोहरी एक-दिशात्मक (twin uni-directional) सुरंगों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। 7,000 करोड़ रुपये की ज़ोजी ला सुरंग और फोटू ला दर्रा सुरंग मिलकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के राष्ट्रीय राजमार्ग-1 को हर मौसम में चालू रहने वाला एक रणनीतिक गलियारा बना देंगे।
इस साल मई में, सरकार ने फोटू ला सुरंग के लिए बजट आवंटित किया था।
फोटू ला सुरंग का महत्व इसकी अवस्थिति में निहित है। फोटू ला, श्रीनगर-कारगिल-लेह राजमार्ग का सबसे ऊँचा बिंदु है, जो लगभग 4,108 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
यह दर्रा एनएच-1 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो श्रीनगर को कारगिल और लेह से जोड़ने वाली एकमात्र प्रमुख सड़क धमनी है।


