इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा-रनर्स 24-घंटे एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप

भारत ने जापान में आयोजित ‘इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा-रनर्स 24-घंटे एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप’ में इतिहास रच दिया है। भारत ने कुल पांच पदक जीते और पुरुषों की श्रेणी में अपना दबदबा बनाए रखा।

प्रमुख उपलब्धियां:

  • पुरुष वर्ग (व्यक्तिगत): अमर सिंह देवंदा ने 24 घंटे में 282.881 किलोमीटर की प्रभावशाली दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। जीनो एंटनी ने 272.894 किलोमीटर के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि कांस्य पदक भी भारत के ही नाम रहा।
  • महिला वर्ग (टीम): भारतीय महिला टीम ने 667.722 किलोमीटर की संयुक्त दूरी तय कर कांस्य पदक हासिल किया। तेनज़िन डोलमा शीर्ष भारतीय प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रहीं, जो व्यक्तिगत रूप से चौथे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के बारे में: यह चैंपियनशिप जापान के हिरोसाकी शहर में आयोजित की गई थी। इस सहनशक्ति (एंड्योरेंस) इवेंट में नौ देशों के 81 एथलीटों ने हिस्सा लिया था।

error: Content is protected !!