श्रम सांख्यिकी पर उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति

भारत सरकार ने प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर अलख एन. शर्मा को श्रम सांख्यिकी पर उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस समिति का गठन श्रम बाजार के संकेतकों को मजबूत करने, समय-समय पर उनकी समीक्षा करने और भारत के श्रम बाजार की बदलती संरचना का आकलन करने के लिए किया गया है।

यह समिति अधिक विस्तृत (granular), समयबद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुलना योग्य श्रम सांख्यिकी तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

प्रोफेसर शर्मा वर्तमान में ‘इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट’ के निदेशक और ‘इंडियन सोसाइटी ऑफ लेबर इकोनॉमिक्स’ के अध्यक्ष हैं। उनके पास रोजगार, श्रम बाजार, गरीबी, आजीविका और विकास से संबंधित शोध और नीति निर्धारण में चार दशकों से अधिक का अनुभव है।

error: Content is protected !!