मोलासिस से प्राप्त पोटेशियम (PDM)

केंद्र सरकार ने चालू वर्ष के लिए चीनी मिलों द्वारा उर्वरक कंपनियों को बिक्री के लिए शीरा (मोलासिस) से प्राप्त पोटेशियम (Potassium Derived from Molasses: PDM) की पारस्परिक रूप से सहमत कीमत  4263 रूपये प्रति MT तय की है।

PDM शीरा (मोलासिस) उत्पादन वाली डिस्टिलरीज में ऐश से प्राप्त पोटेशियम युक्त उर्वरक है। यह चीनी आधारित इथेनॉल उद्योग का बाय-प्रोडक्ट है।

ये डिस्टिलरीज़ इथेनॉल के उत्पादन के दौरान स्पेंट वॉश नामक एक अपशिष्ट रसायन का उत्पादन करती हैं, जिसे जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) प्राप्त करने के लिए भस्मक बॉयलर (आईबी) में जलाया जाता है, जिससे एश पैदा होती है।

पोटाश युक्त एश को 14.5% पोटाश सामग्री वाले PDM का उत्पादन करने के लिए संसाधित किया जा सकता है और इसका उपयोग किसानों द्वारा म्यूरिएट ऑफ पोटाश (60% पोटाश सामग्री के साथ म्यूरिएट ऑफ पोटाश) के विकल्प के रूप में किया जा सकता है।

वर्तमान में, उर्वरक के रूप में पोटाश पूरी तरह से MoP (म्यूरेट ऑफ पोटाश) के रूप में आयात किया जाता है।

घरेलू स्तर पर PDM के उत्पादन से आयात निर्भरता कम होगी और भारत PDM के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा।

म्यूरेट ऑफ पोटाश, जिसे पोटेशियम क्लोराइड भी कहा जाता है, में 60% पोटाश होता है। पोटाश पौधों की वृद्धि और गुणवत्ता के लिए आवश्यक है। यह प्रोटीन और शर्करा के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह पौधों में पानी की मात्रा को बनाए रखकर सूखे से भी बचाता है, जो बदले में प्रकाश संश्लेषण के लिए एक लाभ है क्योंकि पत्तियां अपना आकार और ऊर्जा बनाए रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!