भारत हब फॉर एग्रीटेक, रेजिलिएंस, एडवांसमेंट एंड इनक्यूबेशन फॉर एक्सपोर्ट इनोवेशन (BHARATI)

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत APEDA (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) ने अपने प्रमुख निर्यात त्वरण कार्यक्रम (Flagship Export Acceleration Programme) भारती/BHARATI के पहले बैच (Cohort) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। BHARATI से आशय है;  भारत हब फॉर एग्रीटेक, रेजिलिएंस, एडवांसमेंट एंड इनक्यूबेशन फॉर एक्सपोर्ट इनोवेशन।  

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य

  • नवाचार को बढ़ावा: कृषि-खाद्य (agri-food) निर्यात क्षेत्र में इनोवेशन और आधुनिक तकनीकों पर आधारित विकास को बढ़ावा देना।
  • 2030 का बड़ा लक्ष्य: वर्ष 2030 तक एपीडा के अंतर्गत आने वाले उत्पादों (APEDA-scheduled products) के निर्यात को 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर (50 Billion USD) तक पहुँचाने के भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करना।
  • स्टार्टअप्स को सपोर्ट: कृषि क्षेत्र के नए स्टार्टअप्स को इनक्यूबेशन और सही मार्गदर्शन देकर वैश्विक बाजारों के लिए तैयार करना।

शुरुआती 3 महीनों की बड़ी सफलताएं

मंत्रालय के अनुसार, कार्यक्रम शुरू होने के मात्र 3 महीनों के भीतर ही कई भारतीय स्टार्टअप्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। इसके तहत निम्नलिखित प्रमुख निर्यात दर्ज किए गए:

उत्पाद  गंतव्य देश/बाजार  
जीआई-टैग प्राप्त जरदालु आम दुबई (UAE)
मिलेट्स-आधारित उत्पाद  न्यूजीलैंड
जैविक (ऑर्गेनिक) उत्पाद यूएई, यूरोपीय संघ (EU), अमेरिका (USA), और यूनाइटेड किंगडम (UK)

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!