गृह मंत्री ने कोलकाता में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय “शब्दलोक” का उद्घाटन किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 19 जुलाई को कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी परिसर में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ (Museum of Word) का उद्घाटन किया और इसे भारत की विरासत (Virasat/Heritage) को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
- इसे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के संरक्षण में नेशनल लाइब्रेरी द्वारा विकसित किया गया है।
- ‘शब्दलोक (Shabdalok)’ के नाम से भी जाना जाने वाला यह भारत का पहला इमर्सिव भाषा संग्रहालय (Immersive Language Museum) है।
- यह संग्रहालय भारत की समृद्ध भाषाई विरासत (Linguistic Heritage) को प्रदर्शित करता है और इंटरैक्टिव एवं प्रौद्योगिकी-आधारित प्रदर्शनों (Technology-driven Exhibits) के माध्यम से देश की मौखिक एवं लिखित परंपराओं के विकास को दर्शाता है।
प्रमुख विशेषताएँ
- संग्रहालय में होलोग्राम (Holograms), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) और मोशन सेंसर (Motion Sensors) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।
- यह भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं और लगभग 380 भाषाओं को प्रदर्शित करता है।
- संग्रहालय में कुल 9 गैलरी हैं, जो भारतीय भाषाओं के:
- इतिहास
- लिपियों (Scripts)
- साहित्यिक यात्रा (Literary Journey)
का प्रदर्शन करती हैं।
- इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR), वर्चुअल रियलिटी (VR), होलोग्राम और जेस्चर सेंसर जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



