पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत PM-JAY की शुरुआत
पश्चिम बंगाल, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) को लागू करने वाला 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। इस योजना को राज्य में लागू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण’ (NHA) और पश्चिम बंगाल सरकार के ‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग’ के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कदम इस प्रमुख स्वास्थ्य आश्वासन योजना के राष्ट्रव्यापी विस्तार को पूरा करता है।
योजना के बारे में मुख्य जानकारी:
- लॉन्च: आयुष्मान भारत PM-JAY को सितंबर 2018 में शुरू किया गया था और तब से यह दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन कार्यक्रम बन गया है।
- कवरेज: आज यह योजना 62 करोड़ से अधिक लोगों को कवर करती है, जिसमें गरीब और कमजोर परिवार, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, तथा गिग (gig) और प्लेटफॉर्म वर्कर शामिल हैं।
- लाभ: इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है।
आयुष्मान भारत के अन्य स्तंभ: AB-PMJAY ‘आयुष्मान भारत’ योजना का एक प्रमुख स्तंभ है। इस योजना के अन्य स्तंभ निम्नलिखित हैं:
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM): हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर।
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM): स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने के लिए।
- पीएम-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM): स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए।


