थार रेगिस्तान में दुर्लभ कैराकल को दर्ज किया गया

वन्यजीव अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास थार रेगिस्तान में दुर्लभ कैराकल (Caracal) यानी स्याह-गोश की वापसी की पुष्टि की है। इस घटना ने अत्यधिक एकांतप्रिय और क्रिटिकली एंडेंजर्ड प्रजाति के संरक्षण की नई उम्मीदें जगा दी हैं। 

जैसलमेर में वापसी

  • स्थान: राजस्थान के जैसलमेर के शाहगढ़ क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और रेडियो-कॉलरिंग की मदद से कैराकल नामक दो जंगली बिल्लियाँ (एक नर और एक मादा) देखी गई हैं।
  • कुल संख्या: इस नई खोज के साथ अब इस क्षेत्र में दर्ज कैराकल की कुल संख्या तीन हो गई है।
  • स्थानीय नाम: इसे स्थानीय स्तर पर ‘पड़ंग’ के नाम से जाना जाता है।

संरक्षण की स्थिति और चुनौतियां

  • कानूनी सुरक्षा: कैराकल को ‘वन्यजीव संरक्षण अधिनियम’ की अनुसूची 1 (Schedule 1) के तहत सुरक्षा प्राप्त है।
  • संख्या में गिरावट: कभी राजस्थान और गुजरात में बड़ी संख्या में पाए जाने वाले इस जीव की आबादी में 95% से अधिक की गिरावट आई है।
  • कारण: इसके मुख्य कारण पर्यावास का नुकसान, जंगलों का विखंडन और मानव-वन्यजीव संघर्ष हैं।
  • वर्तमान स्थिति: भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के अनुसार, भारत में अब केवल लगभग 50 कैराकल ही बचे हैं। 

विशेषताएं: कैसी दिखती है यह बिल्ली?

कैराकलफेलिडे’ (Felidae) कुलका सदस्य है और अफ्रीकी गोल्डन कैट व सर्वल (serval) से निकटता से संबंधित है।

  • नाम का अर्थ:कैराकल” शब्द तुर्की शब्द karakulak से आया है, जिसका अर्थ है “काले कान”
  • पहचान: यह एक मध्यम आकार की शक्तिशाली बिल्ली है। इसके कानों के ऊपर बालों के गुच्छे (Ear tufts) होते हैं, जिसके कारण अक्सर इसे ‘लिंक्स’ (Lynx) समझ लिया जाता है। हालांकि, इसमें लिंक्स की तरह चेहरे के पास लंबे बाल नहीं होते।
  • रंग: इसका शरीर छोटा और घना होता है, जो आमतौर पर ईंट जैसे लाल या भूरे रंग का होता है। दुर्लभ मामलों में पूरी तरह से काली (Melanistic) बिल्लियाँ भी देखी गई हैं। 

संरक्षण के प्रयास

  • WII का अध्ययन: भारतीय वन्यजीव संस्थान इनके व्यवहार, आवाजाही के पैटर्न और पारिस्थितिकी पर एक विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन कर रहा है।

स्थानीय भागीदारी: वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) ने स्थानीय समुदायों को संरक्षण के प्रयासों में शामिल करने और संघर्ष कम करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।

error: Content is protected !!