भारत की पहली कमर्शियल मालगाड़ी कैनोला लेकर नेपाल पहुँची

भारतीय रेलवे ने भारत-नेपाल माल ढुलाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के विराटनगर सीमा शुल्क यार्ड तक पहली प्रत्यक्ष वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी का सफल संचालन किया गया।

इस मालगाड़ी में 40 डिब्बे थे, जिनमें कैनोला की खेप ले जाई गई। यह मालगाड़ी संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के तहत अपने गंतव्य तक पहुंची। यह उपलब्धि दोनों देशों के बीच रेल आधारित सीमा-पार माल परिवहन में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

इस सफल संचालन के बाद कोलकाता बंदरगाह से विराटनगर तक कंटेनरयुक्त माल की सीधी रेल आवाजाही संभव हो गई है और सीमा पर माल को एक साधन से दूसरे साधन में स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं होगी।

नई व्यवस्था से भारत और नेपाल के बीच सीमा-पार व्यापार में:

  • पारगमन समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।
  • रसद लागत कम होगी।
  • माल की बार-बार ढुलाई और संभालने की आवश्यकता घटेगी।
  • माल परिवहन की दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ेगी।
  • दोनों देशों के बीच व्यापार की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होगा।

यह उपलब्धि संशोधित भारत-नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन से संभव हुई है, जो दोनों देशों के बीच माल की निर्बाध और शुरू से अंत तक रेल परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाता है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!