सऊदी अरब सहित 13 अन्य देशों ने ‘मल्टीनेशनल मैरिटाइम डिफेंस कोएलिशन’ का गठन किया

सऊदी अरब और 13 अन्य देशों ने ‘मल्टीनेशनल मैरीटाइम डिफेंस कोएलिशन’ (बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन) बनाया है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों के तहत पश्चिम एशिया के मुख्य  समुद्री मार्गों – जैसे बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य, लाल सागर और अदन की खाड़ी – में जहाजों की सुरक्षा करना है।

यह घोषणा रियाद में दर्जनों देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक के बाद की गई, जिसमें इस गठबंधन पर चर्चा हुई थी।

इस गठबंधन के संस्थापक सदस्यों में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर, मिस्र, जॉर्डन, यमन, नाइजीरिया, सूडान, जिबूती और सोमालिया शामिल हैं।

इस गठबंधन का उद्देश्य वैश्विक समुद्री सुरक्षा के सामने आ रही बढ़ती चुनौतियों से निपटना है।

घोषणा के अनुसार, यह गठबंधन समुद्री रक्षा सहयोग के लिए एक ढांचे के तौर पर काम करेगा। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाना, नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करना और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों व ऊर्जा आपूर्ति लाइनों को सुरक्षित करना है।

सदस्य देशों ने कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह से रक्षात्मक है, किसी देश, गठबंधन या अंतरराष्ट्रीय संगठन को निशाना नहीं बनाता है, और अपनी सभी गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरी तरह पालन करते हुए, देशों की संप्रभुता का सम्मान करते हुए और नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए चलाता है।

सऊदी अरब इस गठबंधन का संस्थापक और प्रमुख देश है और इसका स्थायी मुख्यालय भी यहीं है

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!