बॉस स्कैम

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने कंपनियों और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को ‘बॉस स्कैम’ या CEO बनकर की जाने वाली धोखाधड़ी से सावधान किया है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऐसे मामलों की शिकायतों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिनमें WhatsApp अकाउंट को हैक/कब्जे में लेने के लिए अकाउंट स्टेटमेंट या नियामक संस्थाओं के संदेश के नाम पर हानिकारक फाइलें भेजी जा रही हैं।

ऐसे मामले दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों में सामने आए हैं।

धोखाधड़ी का तरीका 

  • पीड़ित को WhatsApp, SMS या ई-मेल के माध्यम से एक ZIP फाइल भेजी जाती है।
  • फाइल के नाम सामान्य दस्तावेजों जैसे “Statement of Account.zip”, “RBI.zip” या “MCA.zip” रखे जाते हैं। कभी-कभी इनके आगे तारीख भी लिखी होती है, जैसे “0714 Statement of Account.zip”
  • संदेश को इस तरह तैयार किया जाता है कि वह सामान्य बैंक/अकाउंट स्टेटमेंट या RBI अथवा कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (MCA) की ओर से आया तत्काल अनुपालन संबंधी नोटिस लगे।
  • संदेश में कम समय में कार्रवाई करने का दबाव बनाया जाता है, ताकि व्यक्ति बिना जांच किए फाइल खोल दे।
  • ZIP फाइल के अंदर एक हानिकारक Windows executable (.exe) और Dynamic Link Library (.dll) फाइल होती है।
  • Windows कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल खोलने पर Trojan malware इंस्टॉल हो जाता है।
  • यह मैलवेयर डिवाइस को प्रभावित करके पीड़ित के सक्रिय WhatsApp Web session पर कब्जा कर सकता है।
  • कई मामलों में Income Tax Department के नाम से भी फर्जी ई-मेल भेजे जाते हैं।
error: Content is protected !!