विश्व बैंक ने श्रीलंका को ‘अपर-मिडल इनकम इकॉनमी’ का दर्जा दिया

विश्व बैंक ने श्रीलंका को ‘उच्च-मध्यम आय’ (upper-middle-income) अर्थव्यवस्था का दर्जा दे दिया है। यह सुधार श्रीलंका  द्वारा झेले गए सबसे भीषण आर्थिक संकट के तीन साल बाद आया है, जिसने देश को बर्बादी की कगार पर धकेल दिया था। विश्व बैंक ने 1 जुलाई को जारी अपने नवीनतम आय वर्गीकरण अपडेट में, साल 2025 में श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में हुए 5% की संवृद्धि  के बाद उसे ‘निम्न-मध्यम आय’ (lower-middle income) श्रेणी से ऊपर अपग्रेड किया है।

वर्गीकरण का आधार

हर साल 1 जुलाई को, विश्व बैंक समूह का विकास डेटा हब—डेवलपमेंट डेटा ग्रुप—पिछले कैलेंडर वर्ष के प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI per capita) के अनुमानों के आधार पर वर्गीकरण को अपडेट करता है। इसके तहत आकलित अर्थव्यवस्थाओं को चार आय समूहों में रखा जाता है: निम्न (low), निम्न-मध्यम (lower-middle), उच्च-मध्यम (upper-middle) और उच्च (high) आय।

प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI per capita) को अमेरिकी डॉलर (USD) में मापा जाता है। चालू वित्त वर्ष 2027 के लिए विश्व बैंक के एटलस पद्धति (World Bank Atlas method) के अनुसार यह वर्गीकरण इस प्रकार है:

  • निम्न आय (Low-income) अर्थव्यवस्थाएं: वर्ष 2025 में $1,175 या उससे कम प्रति व्यक्ति GNI वाले देश।
  • निम्न-मध्यम आय (Lower middle-income) अर्थव्यवस्थाएं: $1,176 से $4,635 के बीच प्रति व्यक्ति GNI वाले देश। (भारत शामिल)
  • उच्च-मध्यम आय (Upper middle-income) अर्थव्यवस्थाएं: $4,636 से $14,375 के बीच प्रति व्यक्ति GNI वाले देश।
  • उच्च आय (High-income) अर्थव्यवस्थाएं: $14,375 से अधिक प्रति व्यक्ति GNI वाले देश।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!