कोलोबस कांगोएन्सिस: बन्दर की एक नई प्रजाति की खोज

वैज्ञानिकों ने अफ्रीका में पाए जाने वाले नारंगी होंठों वाले कोलोबस बंदर को नई प्रजाति के रूप में मान्यता दी है। इस नई प्रजाति का वैज्ञानिक नाम कोलोबस कांगोएन्सिस (Colobus congoensis) रखा गया है। इस खोज का विवरण वैज्ञानिक पत्रिका PLOS One में प्रकाशित हुआ है। 

  • यह नई प्रजाति कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य  के वनों में पाई गई है।
  • स्थानीय भाषा में इसे “लिक्वेली (Likweli)” कहा जाता है।
  • यह पिछले 75 वर्षों में अफ्रीका में खोजी गई प्राइमेट (Primates) की पाँचवीं नई प्रजाति है।
  • इस बंदर की सबसे प्रमुख पहचान इसके चमकीले नारंगी होंठ हैं।
  • इसकी अन्य विशेषताएँ—
    • स्लेटी (धूसर) रंग की गाल की हड्डियाँ।
    • काले किनारों वाली आँखें।
    • रेशमी काले रंग का शरीर।
    • गुदा (मलद्वार) के आसपास सफेद रंग का धब्बा। 
  • इस नई प्रजाति का पहला संकेत 2008 में मिला, जब संरक्षणवादियों ने लोमामी नेशनल पार्क में एक अज्ञात प्राइमेट का धुंधला चित्र लिया।
  • 2018 में दोबारा दिखाई देने के बाद वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान के लिए विस्तृत अध्ययन प्रारम्भ किया।
  • अनुसंधान के बाद इसे नई प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया। 
  • यह बंदर कोलोबस (Colobus) वंश (Genus) का सदस्य है।
  • आश्चर्यजनक रूप से, स्थानीय समुदायों को इस प्रजाति की जानकारी अन्य प्राइमेट प्रजातियों की तुलना में बहुत कम थी।
  • मितुकु (Mituku) समुदाय इसे “कसाबा न्कोनी (Kasaba Nkoni)” कहता है, जिसका अर्थ है “शाखाएँ हिलाने वाला”

विशिष्ट व्यवहार

  • अधिकांश प्राइमेट की तरह यह मनुष्यों को देखकर भागता नहीं है। इसके बजाय यह पेड़ों की ऊँची शाखाओं पर चढ़कर शांतिपूर्वक मनुष्यों को देखता रहता है।
  • इसकी एक अन्य प्रमुख विशेषता इसकी तेज़ गर्जन जैसी आवाज़ (Roar) है। इसकी आवाज़ लंबी दूरी तक सुनाई देती है और शोधकर्ताओं के अनुसार यह डकार (Burp) तथा संगीत की गहरी ध्वनि (Bass) के मिश्रण जैसी प्रतीत होती है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!