इसरो ने SOLVE सॉलिड मोटर का सफल ग्राउंड टेस्ट किया
इसरो ने 3 जुलाई को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स (SOLVE) सॉलिड मोटर का सफल ग्राउंड टेस्ट किया।
- यह परीक्षण भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, गगनयान की तैयारियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ‘SOLVE‘ यान वास्तविक मिशन की विभिन्न स्थितियों का अनुकरण (सिम्युलेट) करते हुए गगनयान टेस्ट मिशन आयोजित करने में लचीलापन प्रदान करता है।
- इसरो विभिन्न परीक्षण स्थितियों के तहत गगनयान क्रू मॉड्यूल (Crew Module) की गति धीमी करने वाली प्रणाली (Deceleration System) के सत्यापन के लिए ‘इंटीग्रेटेड पैराशूट टेस्ट’ आयोजित करने के लिए इस सॉलिड मोटर आधारित SOLVE को एक टेस्ट प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित कर रहा है।
परीक्षण की प्रक्रिया और तकनीक
- इन परीक्षण मिशनों के दौरान, क्रू मॉड्यूल को 10 से 17 किमी की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा और वाहन से अलग कर दिया जाएगा। इसके बाद समुद्र में स्प्लैशडाउन (लैंडिंग) से पहले क्रू मॉड्यूल की गति को कम करने के लिए 10 पैराशूटों की एक श्रृंखला को क्रमिक रूप से खोला जाएगा।
- SOLVE के सॉलिड स्टेज को पीएसएलवी (PSLV) के स्ट्रैप-ऑन मोटर से तैयार किया गया है। गगनयान परीक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें धीमी गति से जलने वाले प्रोपेलेंट (और सेकेंडरी इंजेक्शन थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल के साथ स्ट्रेट नोजल का विकास शामिल है।
गगनयान मिशन और HLVM3 रॉकेट
- गगनयान मिशन के तहत 3 सदस्यों के दल को 400 किमी की ऊंचाई वाली कक्षा में 3 दिनों के मिशन पर भेजकर और उन्हें भारतीय समुद्री जल में सुरक्षित उतारकर मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन किया जाना है।
- इसरो के भरोसेमंद और भारी वजन उठाने वाले LVM3 रॉकेट को इस मिशन के लिए चुना गया है। इसमें सॉलिड, लिक्विड और क्रायोजेनिक स्टेज शामिल हैं। गगनयान के लिए इसके सभी सिस्टम को इंसानों के अनुकूल (Human rating requirements) री-कॉन्फ़िगर किया गया है और इसे ह्यूमन रेटेड LVM3 (HLVM3) नाम दिया गया है।
- क्रू एस्केप सिस्टम (CES): HLVM3 में एक क्रू एस्केप सिस्टम शामिल है, जो तेजी से काम करने वाली और उच्च गति से जलने वाली सॉलिड मोटरों द्वारा संचालित होता है। यह लॉन्च पैड पर या उड़ान के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति में क्रू मॉड्यूल को क्रू (अंतरिक्ष यात्रियों) के साथ सुरक्षित दूरी पर ले जाना सुनिश्चित करता है।
Source: ISRO
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



