ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026

ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशंस (Global Citizen Solutions) ने ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (GPI 2026) जारी किया है जो इस इंडेक्स का पांचवां संस्करण है।  

  • वैश्विक रैंकिंग में यूरोपीय देशों का वर्चस्व कायम है। दुनिया के शीर्ष 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों में से 9 यूरोपीय देशों के हैं।
  • पारंपरिक पासपोर्ट रैंकिंग के विपरीत, जो केवल वीज़ा-मुक्त यात्रा (Visa-free travel) पर ध्यान केंद्रित करती है, ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स किसी पासपोर्ट के समग्र मूल्य का मूल्यांकन तीन महत्वपूर्ण स्तंभों के आधार पर करता है:
    1. अधिक आवागमन की सुविधा: 50% भारांश (Weightage)
    2. निवेश के अवसर (Investment): 25% भारांश
    3. जीवन स्तर (Quality of Living): 25% भारांश
  • शीर्ष देश: स्वीडन इस रैंकिंग में सबसे ऊपर है क्योंकि इसका प्रदर्शन तीनों स्तंभों में लगातार मजबूत रहा है। इसके बाद स्विट्जरलैंड दूसरे और फिनलैंड तीसरे स्थान पर हैं।

भारत की स्थिति

  • ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में 197 देशों की सूची में भारत 125वें स्थान पर है। भारत 2025 में 124वें स्थान पर था, जिससे वह इस साल एक पायदान नीचे खिसक गया है। हालांकि, 2021 (जब भारत 127वें स्थान पर था) की तुलना में इसमें सुधार हुआ है।
  • भारत का कंपोजिट (समग्र) स्कोर 5 साल के उच्चतम स्तर 45.1 पर पहुंच गया है।
  • वैश्विक स्तर पर भारत की गतिशीलता (Mobility) रैंकिंग 136वें स्थान के आसपास है, जबकि जीवन स्तर (Quality of life) में यह 118वें स्थान पर है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारकों को 26 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच (या वीज़ा-ऑन-अराइवल) की सुविधा मिलती है। भारतीय नागरिक बिना पूर्व वीज़ा के भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस जैसे गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!