रोहित जैन RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

भारत सरकार ने रोहित जैन को तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। जैन की नियुक्ति 3 मई से प्रभावी होगी।

वर्तमान में, वह केंद्रीय बैंक में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के रूप में कार्यरत हैं। रोहित जैन टी. रवि शंकर का स्थान लेंगे, जो अप्रैल 2026 में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। 

RBI अधिनियम, 1934 के अनुसार संरचना:

आरबीआई अधिनियम के अनुसार, केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए, जिनका चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाता है:

  • दो सदस्य: आरबीआई के आंतरिक रैंकों से।
  • एक सदस्य: वाणिज्यिक बैंकर (Commercial Banker)।

एक सदस्य: अर्थशास्त्री (जो मौद्रिक नीति विभाग का नेतृत्व करते हैं)।

error: Content is protected !!