पीएम मोदी ने राजस्थान में भारत के पहले ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल हब का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई (2026) को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थित 9 MMTPA (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) क्षमता वाले भारत के पहले एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 1.06 लाख करोड़ रुपये के निवेश से तैयार अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया।
भारत को पिछले एक दशक में अपनी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी (शुरुआत से निर्मित नई परियोजना) मिली है। इस अत्याधुनिक एकीकृत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल उत्पादन इकाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उद्यम (Joint Venture) के रूप में विकसित किया गया है। इसे तैयार करने में 79,450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है।
यह कॉम्प्लेक्स तेल रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादन दोनों को एक साथ जोड़ता है, जिसकी पेट्रोकेमिकल क्षमता 2.4 MMTPA है। तकनीकी रूप से यह बेहद उन्नत है। इस रिफाइनरी का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है, जो इसकी उच्च प्रसंस्करण क्षमता और जटिलता को दर्शाता है।
इसकी पेट्रोकेमिकल उपज 26% से अधिक है, जो दक्षता और पर्यावरण अनुकूलता (सस्टेनेबिलिटी) के मामले में वैश्विक मानदंडों के बिल्कुल अनुरूप है।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



