प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित किया गया। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा।  

यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को उनके हरित विकास ने नेतृत्व, विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों और ब्लू इकोनॉमी (समुद्री अर्थव्यवस्था), जलवायु कार्रवाई, महासागरीय संसाधनों के सतत प्रबंधन व लघु द्वीपीय विकासशील देशों (SIDS) की विकासात्मक आकांक्षाओं को बढ़ावा देने की उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना में दिया गया है।

यह पहली बार है जब यह विशिष्ट सम्मान किसी को प्रदान किया गया है। 

यह पुरस्कार प्रधानमंत्री को सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मिले कई अन्य सम्मानों की श्रृंखला में नवीनतम है, जिनमें एफएओ (FAO) द्वारा एग्रिकोला मेडल, सियोल शांति पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र (UN) का ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार शामिल हैं।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!