अंडमान में जंगली बैंगन की नई प्रजाति खोजी गई

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के एक वैज्ञानिक ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक सुदूर द्वीप से जंगली बैंगन की एक नई प्रजाति की खोज की है। इस नई प्रजाति का नाम ‘सोलेनम पांडेई’ (Solanum pandeyi) रखा गया है।

बीएसआई (BSI) के अंडमान और निकोबार क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख लाल जी सिंह ने मध्य अंडमान के सदाबहार जंगलों (evergreen forests) में इस प्रजाति को दर्ज किया। डॉ. सिंह ने बताया कि यह प्रजाति जंगलों के किनारों पर खुले स्थानों में उगती हुई पाई गई और स्थानीय स्तर पर इसे ‘वाइल्ड ऑरेंज एगप्लांट’ (जंगली संतरी बैंगन) के नाम से जाना जाता है।

वैज्ञानिक वर्गीकरण और विशेषताएं:

  • यह पौधा ‘लेप्टोस्टेमोनम क्लेड’ (Leptostemonum clade) से संबंधित है।
  • यह बैंगन की ही एक अन्य प्रजाति ‘सोलेनम लासियोकार्पम’ (Solanum lasiocarpum) से काफी करीबी समानता रखता है।

आदिवासियों के लिए है जीवनदायिनी

अंडमान की स्थानीय नेग्रिटो (Negrito) जनजाति इस पौधे पर काफी निर्भर है। वे इसका उपयोग दांतों के संक्रमण (tooth infections) के इलाज के लिए पारंपरिक दवा के रूप में करते हैं, साथ ही यह उनके भोजन (dietary resource) का भी एक हिस्सा है।

नई फसलों के विकास में मिलेगी मदद

अपने प्राकृतिक नृवंशवनस्पतिक (ethnobotanical) गुणों के कारण, शोधकर्ताओं का मानना है कि यह पौधा पादप प्रजनकों (plant breeders) के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अनुवांशिक संसाधन (genetic resource) साबित हो सकता है। इसकी मदद से बैंगन की ऐसी नई किस्में विकसित की जा सकती हैं जो अधिक उपज देने वाली और बीमारियों से लड़ने में सक्षम (disease-resistant) हों।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST SERIES PDF

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!