भाषिनी ने व्योम इनोवेशन चैलेंज लॉन्च किया
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत ‘डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन’ (DIBD) ने ‘व्योम इनोवेशन चैलेंज’ (VYOMA Innovation Challenge) लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य ओपन-सोर्स, बहुभाषी और वॉयस-फर्स्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधानों के विकास को प्रोत्साहित करना है, जो ऑफलाइन और कम कनेक्टिविटी वाले वातावरण में भी काम कर सकें।
यह पहल ‘करंट एआई’ (Current AI) और ‘कल्पा इम्पैक्ट’ (Kalpa Impact) के सहयोग से शुरू की गई है। इसका लक्ष्य उन नवाचारों का समर्थन करके भारत के बहुभाषी AI इकोसिस्टम को मजबूत करना है, जो भाषा सुगमता (accessibility), डिजिटल समावेशन और तकनीक तक पहुंच में सुधार करते हैं।
यह चुनौती ‘सुनो सूत्र’ (Sunno Sutra) पर आधारित है, जो भाषिणी और करंट एआई द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक बहुभाषी, वॉयस-फर्स्ट, ओपन-सोर्स हैंडहेल्ड AI रेफरेंस डिवाइस है। इस डिवाइस का अनावरण ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (IndiaAI Impact Summit 2026) में किया गया था। इसे क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर रहे बिना भारतीय भाषाओं में संवादात्मक AI सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


