बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष चुने गए
बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र निकाय के बीच हुए चुनाव में साइप्रस के राजनयिक एंड्रियास काकौरिस (Andreas Kakouris) को एक करीबी मुकाबले में हराया।
डॉ. रहमान ने इस चुनाव में 99 वोट हासिल किए, जबकि काकौरिस को 91 वोट मिले। वह सितंबर में पदभार ग्रहण करेंगे, जब महासभा का 81वां सत्र शुरू होगा। वह वर्तमान अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक (Annalena Baerbock) का स्थान लेंगे। lism) तथा संयुक्त राष्ट्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
डॉ. रहमान के बारे में:
- फरवरी में बांग्लादेश के विदेश मंत्री बने डॉ. रहमान एक अनुभवी करियर राजनयिक हैं।
- उनके पास अंतरराष्ट्रीय मामलों का व्यापक अनुभव है।
- वह पूर्व में संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी मिशन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर काम कर चुके हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Adviser) का पद भी संभाल चुके हैं।


