T-72/T-90 टैंकों के लिए ‘ट्रॉल असेंबली’ की खरीद अनुबंधों पर हस्ताक्षर
रक्षा मंत्रालय ने T-72/T-90 टैंकों के लिए ‘ट्रॉल असेंबली’ (TRAWL Assembly) की खरीद के लिए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ लगभग 975 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।
- महत्व: टी-72/टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो भारतीय सेना की माइनफील्ड (बारूदी सुरंग क्षेत्र) को भेदने की क्षमता को बढ़ाएगा।
- कार्यक्षमता: यह चुंबकीय प्रॉक्सिमिटी फ़्यूज़ (proximity magnetic fuses) वाली एंटी-टैंक माइनों के बीच से ‘वाहन सुरक्षित लेन’ (Vehicle Safe Lanes) बनाने की अतिरिक्त क्षमता प्रदान करेगा, जिससे भारतीय सेना की परिचालन प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।
- आत्मनिर्भर भारत: ‘बाय (इंडियन-आईडीडीएम)’ यानी भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित श्रेणी के तहत होने वाली यह खरीद भारत के रक्षा बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आर्थिक प्रभाव: इस परियोजना में घटकों के निर्माण के माध्यम से एमएसएमई (MSME) क्षेत्र को प्रोत्साहित करके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।


