विदेश मंत्रालय ने भारतीय नाविकों को काला सागर क्षेत्र में सावधानी बरतने की सलाह दी है

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 26 जुलाई को एक परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से संघर्ष प्रभावित काला सागर क्षेत्र (Black Sea region) में संचालित होने वाले या इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर रोजगार स्वीकार करने से पहले सुरक्षा जोखिमों का सावधानीपूर्वक आकलन करने का आग्रह किया। यह परामर्श अप्रैल से व्यापारी जहाजों पर हमलों में तेज वृद्धि और इस वर्ष अप्रैल से अब तक पांच भारतीय नागरिकों की मृत्यु को देखते हुए जारी किया गया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2026 से वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप पांच भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु हुई है।

काला सागर के बारे में

नासा के अनुसार, काला सागर विश्व का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय और सबसे बड़ा मेरोमिक्टिक बेसिन भी है। मेरोमिक्टिक बेसिन का अर्थ है कि समुद्र की निचली और ऊपरी जल परतों के बीच जल का आवागमन बहुत कम होता है। इसके कारण इन परतों के बीच तापमान और पोषक तत्वों में काफी अंतर पाया जाता है। निचली परतें पूरी तरह ऑक्सीजन रहित या अनॉक्सिक होती हैं।

काला सागर की यह जटिल जल रसायनिकी कई बड़ी नदियों से आने वाले व्यापक ताजे जल और वर्षा से प्रभावित होती है। इसके अलावा, एजियन सागर के साथ खारे पानी का आदान-प्रदान केवल बोस्फोरस और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य के माध्यम से होता है।

काला सागर की सीमाएं उत्तर में यूक्रेन, उत्तर-पूर्व में रूस, पूर्व में जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्किये तथा पश्चिम में बुल्गारिया और रोमानिया से लगती हैं।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!