पोटैटो पैच: लक्षद्वीप में दुनिया की सबसे बड़ी ज्ञात जीवित मूंगा कॉलोनी की खोज

शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने लक्षद्वीप द्वीप समूह में कदमत द्वीप के पास दुनिया की सबसे बड़ी ज्ञात जीवित मूंगा कॉलोनी का दस्तावेजीकरण किया है। इसका आकार लगभग 1.05 एकड़ या 0.43 हेक्टेयर है, जो एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल पिच के आधे आकार के बराबर है। शोधकर्ताओं के अनुसार, जिसे स्थानीय रूप से “पोटैटो पैच” (Potato Patch) के नाम से जाना जाता है, यह मूंगा कॉलोनी अनुमानित 4,250 वर्ग मीटर में फैली है और पवोना क्लावस (Pavona clavus) प्रजाति से संबंधित है।

यह खोज कदमत द्वीप पर समुद्री जैव विविधता सर्वेक्षण के दौरान की गई। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह निरंतर (continuous) और घास के मैदान जैसी मूंगा संरचना कदमत द्वीप के दक्षिण-पूर्वी जल में स्थित है। यह 5.2 मीटर की गहराई पर रीफ फ्लैट (reef flat) से शुरू होती है और एक खड़ी ढलान के साथ लगभग 20 मीटर की गहराई तक जाती है। इस वैज्ञानिक अन्वेषण का नेतृत्व लक्षद्वीप समुद्री संरक्षण संगठन, रिसर्च एंड एनवायर्नमेंटल एजुकेशन फाउंडेशन (REEF) के रिसर्च फेलो हबीबु रहमान ने किया।

error: Content is protected !!