केरल का वर्कला वैश्विक ’20 सिटीज टुवर्ड्स जीरो वेस्ट’ पहल में शामिल

‘अंतर्राष्ट्रीय  शून्य अपशिष्ट दिवस’ (International Day of Zero Waste) के उपलक्ष्य में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के शून्य अपशिष्ट पर सलाहकार बोर्ड ने ’20 सिटीज टुवर्ड्स जीरो वेस्ट’ (20 Cities Towards Zero Waste) पहल के तहत दुनिया भर के 20 शहरों के नामों की घोषणा की है। केरल के वरकला (Varkala) शहर को इस प्रथम सूची (Inaugural list) में शामिल किया गया है। 

इस पहल को UN-Habitat और UNEP के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसमें उन शहरों को शामिल किया गया है जो अपशिष्ट कम करने, ‘चक्रीय अर्थव्यवस्था’ (Circular Economy) को बढ़ावा देने और टिकाऊ शहरी प्रणालियों के निर्माण में नवाचार प्रदर्शित कर रहे हैं।

प्रमुख बिंदु:

  • पृष्ठभूमि:अंतर्राष्ट्रीय  शून्य अपशिष्ट दिवस‘ पहली बार 30 मार्च 2023 को मनाया गया था।
  • संकल्प: 2022 में, तुर्की ने 105 अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था।
  • उद्देश्य: जिम्मेदार उपभोग, उत्पादन प्रथाओं और शहरी अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना ताकि ‘सतत विकास लक्ष्यों’ (SDGs) को प्राप्त किया जा सके।

‘रेसिपी ऑफ चेंज’ (Recipe of Change) पहल:

UNEP और यूएन टूरिज्म (UN Tourism) ने मिलकर एक वैश्विक पहल ‘रेसिपी ऑफ चेंज’ शुरू की है। इसका लक्ष्य है- पर्यटन व्यवसायों, शेफ और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े लोगों को आतिथ्य (Hospitality) क्षेत्र में खाद्य अपशिष्ट (Food Waste) को मापने, रोकने और कम करने के लिए लामबंद करना।

error: Content is protected !!