मिशन गोल्डन स्पाइस: मेघालय की GI-टैग प्राप्त लाकाडोंग हल्दी को बढ़ावा देने की योजना
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने ₹175.45 करोड़ की लागत वाली मिशन गोल्डन स्पाइस (Mission Golden Spice) पहल शुरू की है।
- इसका उद्देश्य मेघालय की GI-टैग प्राप्त लाकाडोंग हल्दी (Lakadong Turmeric) को वैश्विक स्तर पर एक प्रीमियम मसाले के रूप में स्थापित करना है।
- साथ ही, इस पहल के माध्यम से संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
- इंटीग्रेटेड लाकाडोंग टर्मरिक वैल्यू चेन एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट का शुभारंभ ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के साथ मिलकर किया।
मिशन की अवधि एवं चरण
- यह पांच वर्षीय मिशन (2025-2030) है।
- इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा:
- चरण-I: मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना।
- चरण-II: विस्तार एवं बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन (Expansion and Scale-up)।
लाकाडोंग हल्दी की विशेषताएँ
- लाकाडोंग हल्दी में 7-10 प्रतिशत करक्यूमिन पाया जाता है। यह वैश्विक औसत की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है।
- उच्च करक्यूमिन मात्रा के कारण इसे विश्व की बेहतरीन हल्दी किस्मों में से एक माना जाता है।
- इसमें न्यूट्रास्यूटिकल और निर्यात की अपार संभावनाएं हैं।
मिशन का उद्देश्य
- इस मिशन का लक्ष्य मेघालय को उच्च-करक्यूमिन वाली जैविक हल्दी (High-curcumin Organic Turmeric) के विश्व के अग्रणी स्रोत के रूप में स्थापित करना है।
- इसके माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि, मूल्य संवर्धन, वैश्विक बाजार तक पहुँच और निर्यात क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



