वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट 2026

संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और भारत से अमेरिका (US) के बीच के मार्ग दुनिया के शीर्ष 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन गलियारों (migration corridors) में शामिल रहे।

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) द्वारा जारी ‘वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट 2026’ के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

वैश्विक प्रवासन की स्थिति

  • कुल प्रवासी: मध्य-2024 तक, दुनिया भर में लगभग 30.4 करोड़ लोग अपने जन्म के देश के अलावा किसी अन्य देश में रह रहे थे।
  • जनसंख्या हिस्सेदारी: वैश्विक जनसंख्या में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की हिस्सेदारी 1990 के 2.9% से बढ़कर 2024 में 3.7% हो गई है।

शीर्ष प्रवासन गलियारे (Country-to-Country Corridors)

  1. मेक्सिको से अमेरिका: यह दुनिया का सबसे बड़ा गलियारा बना हुआ है, जिसमें लगभग 1.1 करोड़ लोग शामिल हैं।
  2. अफगानिस्तान से ईरान: दूसरा सबसे बड़ा मार्ग (37 लाख से अधिक प्रवासी)।
  3. सीरिया से तुर्की: तीसरा स्थान (35 लाख से अधिक), जिसमें मुख्य रूप से सीरियाई गृहयुद्ध से विस्थापित शरणार्थी हैं।
  4. रूस और यूक्रेन: यह गलियारा चौथे स्थान पर है।
  5. भारत से संयुक्त अरब अमीरात (UAE): यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा गलियारा है, जिसमें मुख्य रूप से प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।

भारत और प्रवासी भारतीयों की स्थिति

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE): रिपोर्ट के अनुसार, UAE में 80 लाख से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी रहते हैं (वहाँ की कुल जनसंख्या का 74%)। इनमें भारतीय (30 लाख से अधिक) सबसे बड़ी राष्ट्रीयता हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (US): 2024 में अमेरिका में लगभग 32 लाख भारतीय प्रवासी रह रहे थे, जो मेक्सिको के बाद दूसरा सबसे बड़ा विदेशी मूल का समूह है।
error: Content is protected !!