भारत ने UNSC अस्थायी सदस्यता के लिए ‘शांति (SHANTI) विज़न’ लॉन्च किया
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 2028–29 कार्यकाल के लिए अस्थायी (गैर-स्थायी) सदस्य बनने हेतु अपना आधिकारिक चुनाव अभियान शुरू किया है।
- इस अभियान की शुरुआत विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में की।
- इस अवसर पर भारत ने अपना SHANTI विज़न प्रस्तुत किया, जिसका अर्थ है—
Securing Holistic Advancement through Norms, Trust and Integrity
(मानदंडों, विश्वास और सत्यनिष्ठा के माध्यम से समग्र प्रगति सुनिश्चित करना)। - यह विज़न वैश्विक शांति, सुरक्षा और न्यायसंगत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत का मार्गदर्शक दृष्टिकोण होगा।
- डॉ. जयशंकर ने कहा कि बढ़ते वैश्विक संघर्षों और अस्थिरता के दौर में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
- उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से भारत ने लगभग 3 लाख सैनिकों और कर्मियों को करीब 50 संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना (UN Peacekeeping) मिशनों में भेजा है।
- वर्तमान में भारत के 4,300 से अधिक सैनिक एवं कर्मी 10 संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सेवा दे रहे हैं।
- भारत ने संवाद (Dialogue), कूटनीति (Diplomacy) और ग्लोबल साउथ (Global South) के हितों का प्रतिनिधित्व करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
- यदि भारत निर्वाचित होता है, तो वह 2028 से 2029 तक दो वर्ष के लिए UNSC का अस्थायी सदस्य रहेगा।
- भारत इससे पहले आठ बार UNSC का अस्थायी सदस्य रह चुका है। सबसे हालिया कार्यकाल 2021–22 का था।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बारे में
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) संयुक्त राष्ट्र का वह प्रमुख अंग है, जिसका मुख्य दायित्व अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
- UNSC में कुल 15 सदस्य होते हैं—
- स्थायी सदस्य (Permanent Members – P5): इन 5 देशों के पास वीटो (Veto) शक्ति होती है। ये हैं; चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका।
- अस्थायी सदस्य:
- कुल 10 अस्थायी सदस्य होते हैं।
- इनका चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) द्वारा किया जाता है।
- इनका कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।
- हर वर्ष 5 नए सदस्यों का चुनाव किया जाता है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



