IMF ने सिल्वाना टेनरेरो को अपना अगला मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने सिल्वाना तेनरेइरो (Silvana Tenreyro) को अपना अगला मुख्य अर्थशास्त्री नामित किया है। उनकी नियुक्ति पियरे-ओलिवियर गौरिनचास के स्थान पर की गई है। 

आईएमएफ ने बताया कि अर्जेंटीना, इटली और ब्रिटेन की नागरिक तथा ‘लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स’ में लंबे समय तक अर्थशास्त्र की प्रोफेसर रहीं तेनरेइरो, 10 अगस्त को आईएमएफ के आर्थिक सलाहकार और अनुसंधान विभाग के निदेशक का पदभार संभालेंगी।

आईएमएफ का मुख्य अर्थशास्त्री संगठन के नियमित आर्थिक अपडेट (समीक्षाओं) की तैयारी की देखरेख करता है, और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर फंड की प्रमुख आवाजों में से एक के रूप में कार्य करता है। हाल के वर्षों में कोविड महामारी, अमेरिकी शुल्क (टैरिफ) में बदलाव और मध्य पूर्व में युद्ध जैसी चुनौतियों के कारण यह कार्य काफी जटिल हो गया है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!