हथकरघा हैकाथॉन 2026
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने भारत के हथकरघा (हैंडलूम) क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी, डिजाइन, उद्यमिता और संधारणीय समाधानों का उपयोग करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज – ‘हथकरघा हैकाथॉन 2026’ (Handloom Hackathon 2026) शुरू की है। यह पहल राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही है।
इस हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले 1 अगस्त को ‘फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर’ (FITT), आईआईटी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जहाँ शॉर्टलिस्ट की गई टीमें एक प्रतिष्ठित जूरी के सामने अपने समाधान प्रस्तुत करेंगी। ‘हथकरघा हैकाथॉन 2026’ देश के युवाओं की रचनात्मकता को हथकरघा क्षेत्र की समृद्ध विरासत के साथ जोड़ने का प्रयास करता है।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के बारे में
- 7 अगस्त 1905 को शुरू किए गए स्वदेशी आंदोलन ने स्वदेशी उद्योगों और विशेष रूप से हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित किया था।
- वर्ष 2015 में, भारत सरकार ने स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में हर साल 7 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के रूप में नामित करने का निर्णय लिया।
- पहला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्घाटन 7 अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चेन्नई में किया गया था।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



