SIPRIरिपोर्ट: भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा सैन्य व्यय वाला देश

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी/SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस के बाद 2023 में 83.6 बिलियन डॉलर के व्यय के साथ भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश था।

भारत का सैन्य खर्च पिछले वर्ष की तुलना में 4.2% अधिक था। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सैन्य व्यय वाला देश चीन ने 2023 में अपनी सेना के लिए अनुमानित $296 बिलियन का आवंटन किया।

अमेरिका का सैन्य खर्च 2023 में 2.3% बढ़कर $916 बिलियन हो गया, जबकि रूस का सैन्य खर्च 24% बढ़कर अनुमानित $109 बिलियन हो गया।

 नई सिपरी रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के साथ युद्ध की वजह से 2023 में कुल वैश्विक सैन्य खर्च 2443 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो 2022 से 6.8% की वृद्धि है। यह 2009 के बाद से साल-दर-साल सबसे तेज वृद्धि थी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2023 में 31 नाटो सदस्यों ने 1341 अरब डॉलर का सैन्य व्यय किया जो  दुनिया के सैन्य खर्च के 55 प्रतिशत के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!