लू और लाइटनिंग को अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल किया गया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा को बताया कि लू (Heatwave) और आकाशीय बिजली (Lightning) को राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (NDRF) के परिचालन दिशा-निर्देशों के तहत अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं (Notified Natural Calamities) की सूची में शामिल कर लिया गया है।  

  • 1 मार्च से 26 जुलाई 2026 के बीच देश में हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) से कम-से-कम 20 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
  • 16वें वित्त आयोग ने 2026–31 की अवधि  के लिए अपनी सिफारिशों में जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रही चरम मौसमीय घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता को देखते हुए लू और आकाशीय बिजली को अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल करने की अनुशंसा की थी।
  • इन सिफारिशों के आधार पर गृह मंत्रालय ने 2026–31 की अवधि के लिए SDRF और NDRF के परिचालन दिशा-निर्देशों में लू और आकाशीय बिजली को अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल कर दिया है। 

अब तक अधिसूचित प्राकृतिक आपदाएँ

पहले इस सूची में 12 प्राकृतिक आपदाएँ शामिल थीं: चक्रवात (Cyclone), सूखा (Drought), भूकंप (Earthquake), आग (Fire), बाढ़ (Flood), सुनामी (Tsunami), ओलावृष्टि (Hailstorm), भूस्खलन (Landslides), हिमस्खलन (Avalanches), बादल फटना (Cloudburst), कीट प्रकोप (Pest Attack) तथा पाला एवं शीत लहर (Frost and Cold Waves)।  

अब लू (Heatwave) और आकाशीय बिजली (Lightning) के शामिल होने से अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की कुल संख्या 14 हो गई है। 

इस निर्णय का महत्व

  • अब राज्य सरकारें SDRF की राशि का उपयोग लू और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को राहत (Relief) और सहायता (Assistance) प्रदान करने के लिए कर सकेंगी।
  • यह निर्णय जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के अनुरूप भारत की आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Source: PIB

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!